फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के बैरिया-लालगंज मार्ग पर शुक्रवार को शनिचरा बाबा स्थान के पास एक अज्ञात वाहन व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस से सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव निवासी सोनू प्रसाद 25 पुत्र अजित प्रसाद लालगंज बाजार से बाजार कर अपने घर जा रहा था, जैसे ही वह बहुआरा गांव के सामने शनिचरा बाबा स्थान के पास पहुंचा कि किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे रोड पर गिरकर वह लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहांडॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें