फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक विद्युत पोल से टकराई, सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगरा मार्ग पर तिरनई खिजीरपुर चट्टी के पास सोमवार की देरशाम अनियंत्रित होकर बाइक विद्युत पोल से जा भिड़ी। पोल से टकराते ही बाईक उछलकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई, सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात तक घायल अवस्था में पड़े रहने के चलते उसकी मौत हो गई। सुबह मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों ने सड़क के किनारे औंधे मुंह गिरे अचेत युवक को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के जेंहुआ ग्राम निवासी विवेक सिंह (30) देवरिया की ओर से बाइक पर सवार हो नगरा की ओर जा रहे थे कि तिरनई ग्राम के पास घने कोहरे के चलते सड़क के किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। पोल से टकराते ही बाइक सवार उछल कर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। देर रात तक सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़े युवक की कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें