फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों के सामान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। सुखपुरा चौराहे पर स्थित एक इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान में सोमवार की रात अबूझ हाल में लगी आग की घटना में लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करनई गांव के निवासी विवेक राय की इलेक्ट्रिक- इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान सुखपुरा चौराहे पर है। रोज की तरह वह सोमवार को देर शाम अपनी दुकान बंद कर अपने गांव चले गए। रात में 11 बजे के आसपास किसी ने उनको सूचना दी कि उनकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। उन्होंने घर से ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी और अपने दुकान पर आ गए। दुकान खोल कर देखा तो पूरा दुकान धुआं से भर गया था। इसी बीच दमकल कर्मी आए और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसके पूर्व दुकान में रखे अनेक इलेक्ट्रिक-इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जिसमें फ्रीज, टीवी, मोबाइल सेट, वाशिंग मशीन, कूलर,पंखे आदि को काफी नुकसान पहुंचा। कई उपकरण तो धुआं की वजह से या तो बदरंग हो गए थे। विवेक के अनुसार आग इनवर्टर के शार्ट सर्किट से लगने की संभावना है क्योंकि पूरी रात बिजली की सप्लाई बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें