फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia : 20 करोड़ से बनने जा रही दो सड़कों का भूमि पूजन, जनता ने जताया उत्साह

Sun, 02 Feb 2025 05:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

वर्षों से जर्जर व गड्ढायुक्त रास्ते का दंश झेल रही लाखों की आबादी को अब निजात मिलने जा रहा है। विधायक केतकी सिंह ने दो सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया और कहा कि इससे जनता को राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन
सड़क निर्माण का भूमि पूजन करती विधायक केतकी सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रयास से वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे लोगों को छुटकारा मिलेगा। शासन से धन स्वीकृत के बाद रविवार को केतकी सिंह ने कस्बा के फतेसागर पोखरा के समीप पूरे विधि विधान से भूमि पूजन किया। स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


भूमि पूजन के बाद विधायक केतकी सिंह ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब हर किसी के चेहरे पर खुशियां देखने को मिलेंगी। विकास की धारा से हर कोई जुड़ेगा। जर्जर सड़क से क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। विकास पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

राकेश वर्मा, मोतीचंद साहनी, ध्रुप प्रसाद, राजेश सिंह, पूनम गुप्ता, शिम्पी सिंह, अजीत सिंह, अभिजीत तिवारी, प्रतुल ओझा, युवराज सिंह, अभिषेक आनंद, झम्मन सिंह, ओमनारायण सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें