फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 19.84 करोड़ से 26 सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन ने ग्रामीण क्षेत्र की 26 सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 19.84 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दी है। ये सड़कें काफी दिनों से बदहाल थीं। निर्माण शुरू करने के लिए पहली किस्त तीन करोड़ जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिन सड़कों की मरम्मत के लिए स्वीकृति दी गई है उनमें चोगड़ा, लिकहर-कुरेजी मार्ग, मुख्य मार्ग से विश्वनाथपुर संपर्क मार्ग, बुढ़ऊ-रामपुर-महमूदपुर मार्ग की हालत काफी खराब थी। मार्ग पर गिट्टियां बिखरी होने से लोग गिरकर घायल हो रहे थे। आवागमन में हो रही दिक्कतों के देखते हुए काफी समय ये इनकी मरम्मत की मांग हो रही थी।
कुछ ऐसी ही हालत रसड़ा-सलेमपुर मार्ग से नोनियापुरा संपर्क मार्ग, चोगड़ा-चिलकहर-असनवार-नहर संपर्क मार्ग, नदौली मोड़-खड़सरा-सरायभारती-सिधागर मार्ग, बलिया-लखनऊ मार्ग-मरगूपुर संपर्क मार्ग, चोगड़ा-चिलकहर-कुरेजी-तद्दीपुर संपर्क मार्ग, पालचंद्रहा-नहर पटरी-ताड़ीबड़ागांव-कोटवारी मार्ग, मलप इंटर कालेज-नगरा-भीमपुरा आदि मार्गों की भी है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से इन मार्गों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। इसे स्वीकृति दे दी गई है। पहली किस्त में निर्माण के लिए लगभग तीन करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई है। इसके बाद मार्ग की मरम्मत के लिए आगे की कवायद शुरू कर दी गई है।
प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन कमलाकांत ने बताया कि शासन से कुछ सड़कों के लिए स्वीकृति मिली है। जल्द ही टेंडर आदि की कवायद कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन





इन मार्गों की हुई स्वीकृति
लागत-मार्ग
चोगड़ा-चिलकहर-कुरेजी-बंगला मार्ग-2.88 करोड़
पकड़ी हरखबंसत संपर्क मार्ग-1.02 करोड़
मुख्यमार्ग-विपश्वनाथपुर संपर्क मार्ग-45.98 लाख
बुढ़ऊं-रामपुर-महमूदपुर संपर्क मार्ग-44.29 लाख
रसड़ा-सेलेमपुर मार्ग-नोनियापुरा संपर्क मार्ग-51.8 लाख
चोगड़ा-चिलकहर-असनवार-नहर संपर्क मार्ग-51.8 लाख
नदौली मोड़-खड़सरा-सरायभारती-सिधागर मार्ग-92.41 लाख
बलिया-लखनऊ मार्ग-मरगूपुर संपर्क मार्ग-59.60 लाख
चोगड़ा-चिलकहर-कुरेजी-तद्दीपुर संपर्क मार्ग-51.8 लाख
टिकुलिया नवादा-दिघौली-झामपुर संपर्क मार्ग-68.12 लाख
पालचंद्रहा-नहर पटरी-ताड़ीबड़ागांव-कोटवारी-1.19 करोड़
भीमपुरा जजौली-कुशहा ब्राह्मण-पीएमजीएसवाई-44.29 लाख
मलप इंटर कालेज-नगरा-भीमपुरा मार्ग-45.23 लाख
नगरा बरौली मार्ग से-सरजापुर नहर पटरी-42.23 लाख
नगरा भीमपुरा मार्ग से रूपवार मार्ग-54.50 लाख
सिकंदरपुर-सिवानकला-बालूपुर मार्ग से सिवानकला-40.86 लाख
सिकंदरपुर-नगरा मार्ग से सोनबरसा-42.59 लाख
डूहा बिहरा पीएमजीएसवाई मार्ग से-तिलौली-51.08 लाख
सुदामा रोड से सिकिया मार्ग 51.8 लाख
बहदुरा चट्टी से राजभर डेरा मार्ग 42.23 लाख
गड़वार-रतसर मार्ग 2.33 करोड़
रतसर-नूरपुर-आसन-शेरवा कला- कुर्थिया मार्ग 63.4 लाख
हालपुर से मिश्र के डेरा-बालापुर-41.11 लाख
लखनऊ-बलिया मार्ग से सिंहपुर-68.52

बलिया-गड़वार मार्ग-घौसाती-भलुही-8.95
एनएच-31-सलेमपुर मार्ग-47.11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें