विभिन्न मांगों की लेकर बुधवार को सदर तहसील परिसर में धरना देते अमीन संघ के पदाधिकारी तथा सदस्य
- फोटो : ballia
राजस्व संग्रह अमीन संघ के चल रहे प्रदेश स्तरीय आंदोलन के क्रम में बुधवार को जनपद के अमीनों ने भी सभी तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया। अमीनों ने मांगों से संबंधित पत्रक एसडीएम को सौंपा। राजस्व अमीन संघ के जिलाध्यक्ष लाल बाबू यादव और जिला मंत्री केदार नाथ तिवारी ने कहा कि संघ की मांगों को लेकर सरकार का रवैया उपेक्षात्मक है। मांगों पर विचार नहीं किया गया तो जनवरी महीने में तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा। अमीनों ने सामयिक सेवाओं को जोड़कर अन्य लाभ देने, संवर्ग का ग्रेड पे वेतन में दो हजार से बढ़ाकर 2800 करने, नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति करने, मोटर साइकिल भत्ता देने आदि की मांग की।
इस मौके पर गौरीशंकर यादव, मोहन सिंह, भृगुनाथ राम, ओमप्रकाश यादव, सियाराम यादव, सुरेश राम, बृजेश कुमार सिंह थे। रसड़ा ः तहसील प्रांगण में अमीनों ने मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन के दौरान आवाज बुलंद किया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार श्रीधर चौरसिया को अमीनो ने मांग पत्र सौप कर धरना प्रदर्शन समाप्त किया। चेताया कि उनकी मांगों पर अमल नही किया गया तो आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर सियाराम यादव, मंत्री विनोद कुमार यादव, दीनानाथ यादव, संजय कुमार यादव, मनोज कुमार सिंह, मायाशंकर सिंह थे।