शहर कोतवाली के समीप अतिक्रमण क्षेत्र में आने पर अपने गेट के सामने की रेलिंग तुड़वाते दुकानदार
- फोटो : ballia
नगर के टीडी कालेज से मिड्ढी चौराहा होते हुए परिखरा तक फोरलेन सड़क बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान परिखरा तक बुल्डोजर से अतिक्रमण हटवाया गया। एक-दो स्थानों पर कुछ लोगाें के साथ कहासुनी भी हुई। अभियान के दौरान जहां रास्ते में पड़े मंदिर की दीवार ढहाई गई तो वहीं भाजपा कार्यालय की सीढ़ी भी तोड़ी गई।]
नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय एवं सीओ सिटी विजय प्रताप यादव की देखरेख में पीडब्लूडी, बिजली विभाग, जल निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में फोर्स के साथ फोरलेन के लिए टीडी चौराहे से मिड्ढी चौराहा होते हुए परिखरा तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दो दिन पहले जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया था। फोरलेन सड़क निर्माण में अतिक्रमण के चलते कई स्थानों पर बाधाएं आ रही थी। जिसके चलते निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था।
लेकिन शासन के दवाब के कारण गत दिनों नापी कराई गई थी। जिसका सीमांकन करने के बाद अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भी दिया गया था। बुधवार को टीडी कालेज चौराहे से मिड्ढी चौराहा होते हुए पार्क तक अतिमक्रमण हटवाया गया। जो देर शाम तक चला। इस मौके पर शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय, पीडब्लूडी के एक्सईएन एसपी प्रसाद कन्नौजिया, ईओ डीके विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी के साथ ही फोर्स मौजूद रही।