फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गोदाम का ताला तोड़कर सरिया और सीमेंट चोरी, लाखों का है मामला, FIR

Wed, 03 Apr 2024 08:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

Ballia News: बलिया के सलेमपुर डिहवा मार्ग पर हुई इस चोरी की घटना के बाद व्यापारियों में गहरा रोष व्याप्त है। बुधवार की सुबह व्यापारी को चोरी की घटना की जानकारी हुई। 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर चली गई।
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के इंदरपुर क्षेत्र के सलेमपुर डिहवां मार्ग के पहेंसर चट्टी पर स्थित पूजा ट्रेडर्स के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने बीती रात 20 बंडल सरिया, 60 बोरी सीमेंट और इनवर्टर और बैटरी चुरा ले गए। पहेंसर चट्टी पकड़ी थाने का बार्डर है। चोरी होने को लेकर लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन


पहेंसर चट्टी पर पिंटू सिंह की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। बीती शाम को वो दुकान बंद कर घर चले गए। जब बुधवार की सुबह पहुंचे तो गोदाम का ताला टूटा था। चोरी गई सरिया, सीमेंट व अन्य सामानों की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी की सूचना पर डायल 112 के सिपाही व पकड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। चोर जल्द पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें