फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों पर लगा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चार नवंबर को दीपावली और दो को धनतेरस त्योहार के अलावा डाला छठ को लेकर शहर में लगने वाले जाम के मद्देनजर यातायात और सिविल लाइन पुलिस ने चौक क्षेत्र के सेनानी चौराहा, कासिम बाजार चौराहा, आर्यसमाज रोड तिराहा, हनुमानगढ़ी के पास बैरियर लगाकर ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। दो पहिया वाहनों का आवागमन बदस्तूर जारी था। वहीं, विभिन्न मार्गों पर लगे बैरियर के पास से गुजर रहे ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों के कारण जाम लगा रहा। बैरिकेडिंग के बाद भी शहर में लोगों को जाम से मुक्ति नहीं मिली।
विज्ञापन

हालांकि बैरियर समेत अन्य चौराहों पर यातायात पुलिस, सिविल पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के जवान तैनात रहे। बावजूद नगर के अंदर जाम की समस्या बनी रही। यह स्थित दीवाली से लेकर कार्तिक पूर्णिमा स्नान व ददरी मेला तक चलता रहेगा। पुलिस की ओर से यदि सख्ती नहीं बरती गई तो लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस बाबत सीओ यातायात जगवीर सिंह चौहान ने कहा कि त्योहार के मद्देनजर नगर में जाम न लगे। इसके लिए बैरियर लगाने के साथ ही ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं ड्यूटी पर तैनात मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। ताकि नगर के अंदर जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें