फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बलिया की तीखी मिर्च किसानों के जीवन में मिठास घोल रही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पवन, बलिया-दादर स्पेशल, कामायनी और सियालदह एक्सप्रेस से जाता है मिर्च
- पांच से ज्यादा विकास खंडों में 150 हेक्टेयर में होती लाल मिर्च की खेती

अजय राय
बलिया। जनपद में लाल मिर्च (अचार वाला मिर्च) की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। मिर्च की खेती कर रहे किसानों की आय तो बढ़ ही रही है, जनपद को भी विशेष पहचान मिलने लगी है। मुंबई, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पंजाब, कोलकाता सहित कई राज्यों के बाजार में यहा कि मिर्च की मांग है। नेपाल भी लाल मिर्च की खेप भेजी जा रही है। बलिया की तीखी मिर्च किसानों के जीवन में मिठास घोल रही है।
जनपद के पांच से अधिक विकास खंडों में लाल मिर्च की 150 हेक्टेयर से ऊपर खेती होती है। इस बार मौसम अनुकूल होने के बावजूद पैदावार ठीक है। थोक बाजार में अभी रेट 2500 से 3000 हजार रुपया क्विंटल चल रहा है। सब्जी व्यापारी किसानों के खेत से मिर्च खरीदकर उसे ट्रेनों के माध्यम से कोलकाता, मुंबई, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पंजाब सहित अन्य राज्यों में भेज रहे हैं। प्रति क्विंटल आठ से दस हजार रुपये में लाल मिर्च बिक रही है।
विज्ञापन

मांग अच्छी होने के कारण इन दिनों रेलवे स्टेशन से पवन एक्सप्रेस, गोंदिया, बलिया-दादर स्पेशल, कामायनी एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों से रोज आठ से 10 क्विंटल भेजी जा रही है। सब्जी व्यापारी नौशाद खां ने बताया कि ट्रेनों के अलावा पिकअप से बिहार व नेपाल भी मिर्च भेजी जाती है। बाहर मिर्च की मांग होने से किसानों को अच्छी आमदनी हो जा रही है। सर्दी का मौसम व बादल होने से लोकल बाजार में अभी रेट नहीं मिल पा रहा है। फरवरी से मौसम अच्छा होने से स्थानीय बाजार में भाव मिलेगा।
विज्ञापन


प्रयागराज और हाजीपुर से लाते हैं बीज
दुबहर निवासी अंजनी तिवारी ने बताया कि फूलपुर प्रयागराज में लाल मिर्च के अच्छे बीज मिलते हैं। इसकी बदौलत पैदावार भी काफी बेहतर होती है। अब हाजीपुर में भी इसके उन्नत किस्म के बीज अब उपलब्ध है। इस किसानों का कहना है कि हरी मिर्च की खेती से लाल मिर्च की खेती में कम लागत आती है और फायदा अधिक होता है। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि किसानों व व्यापारियों की मांग पर स्पेशल बोगी की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें