फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: बलिया के युवक की बिहार में गोली मारकर हत्या, घर से बलिया जाने की बात कहकर बाइक से निकला था

Mon, 16 Sep 2024 06:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के दया छपरा गांव निवासी दिलीप कुमार यादव उर्फ डोका (25) पुत्र शेखर यादव की रविवार की रात बदमाशों ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर मृतक की बाइक व एक अवैध असलहा मिला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी सूचना रात 10 बजे दया छपरा पहुंचते ही परिजनों समेत गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दया छपरा निवासी दिलीप कुमार यादव उर्फ डोका यादव (25) पुत्र चंद्रशेखर यादव पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहकर ऑटो चालाता था। गांव में दिलीप के बड़े पिता चंद्रमा यादव रहते हैं। एक सप्ताह पूर्व दिलीप गांव आया था। रविवार की सुबह घर से यह कहकर गया कि बाइक से बलिया जा रहा हूं। 

रविवार की रात्रि 10 बजे बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत रामपुर हरि थाना से चंद्रमा के घर फोन आया कि हजरतपुर गांव में गोली लगने से दिलीप यादव घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद परिजन मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गए। वहां जाने पर पता चला कि दिलीप यादव की मौत हो चुकी है और हजरतपुर गांव के समीप बाइक मिली है। पास में ही एक असलहा पड़ा मिला। 
विज्ञापन


बिहार पुलिस के अनुसार दिलीप यादव के पेट में तीन गोली व सिर एक गोली लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिलीप के साथ एक युवक भी था जो गोली लगने के बाद भाग गया। बिहार पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल में लगी है। गांव में तरह तरह की चर्चाएं है। लोग सवाल कर रहे हैं कि दिलीप यादव बलिया की बजाय मुजफ्फरपुर कैसे पहुंचा? दिलीप यादव का एक पैर चार साल पूर्व ट्रक दुर्घटना में काटना पड़ा था। वह आर्टिफिशियल पैर के सहारे चलता था। एक पैर के सहारे 150 किलोमीटर बाइक चलाकर मुजफ्फरपुर कैसे पहुंचा? सबके जेहन में ये सवाल कौंध रहा है। दिलीपचंद्रशेखर यादव का इकलौता पुत्र था। परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें