फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या, दो आरोपी पुलिस हिरासत में

Mon, 16 Sep 2024 09:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बदमाशों ने पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या कर दी। बदमाशों ने चाकू से युवक पर ताबड़तेड़ वार किया और मौके से फरार हो गए। उधर, घरवालों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस व परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के सुखपुरा थाना के अपायल गांव में रविवार की देर रात कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे पूर्व प्रधान शारदानंद सिंह के पुत्र जीतू सिंह (26) पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। सूचना पर सुखपुरा पुलिस व सीओ सिटी गौरव कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन

  
यह है मामला
अपायल गांव स्थित मंदिर पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम था। जहां से प्रसाद लेकर जीतू सिंह घर लौट रहे थे, रास्ते में अचानक छह से अधिक बदमाशों ने जीतू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जान नहीं बची। पीठ पर चाकू के जख्म थे। 

सीओ सीटी गौरव कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने घायल के परिजनों की तहरीर पर चार नामजद एवं कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें