फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों की रिहाई को लेकर आज रहेगा बलिया बंद

विज्ञापन
बलिया बंदी के समर्थन में सिकंदरपुर कस्बा में नारेबाजी करते व्यापारी संगठन के नेता। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पेपर लीक मामले में पत्रकारों की रिहाई और जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के निलंबन के लिए संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के आंदोलन के समर्थन में 16 अप्रैल को बलिया बंद रखने का फैसला लिया गया है। जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र संगठनों और व्यापारी संगठनों ने बलिया बंद का आह्वान किया है, जिसे सामाजिक, राजनीतिक संगठनों का समर्थन हासिल है।
विज्ञापन

नगर से लेकर ग्रामीणांचलों के समस्त व्यापारियों ने पत्रकारों की रिहाई के लिए दुकानों को बंद करने का एलान किया है। एक स्वर से लोगों ने कहा कि जब देश का सच उजागर करने वालों को गिरफ्तार करना अन्याय है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर आमजन से प्रशासन किस तरह से निपटेगा। ऐसे में एकजुटता जरूरी है। नगर के व्यापारियों ने 16 अप्रैल दिन शनिवार को अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने का एलान किया।
सागरपाली संवाददाता के अनुसार, पत्रकारों के रिहाई एवं डीएम व एसपी के निलंबन की मांग को लेकर ‘संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा’ के बैनर तले चल रहे आंदोलन के क्रम में 16 अप्रैल को बलिया बंद को सफल बनाने के लिए सागरपाली चट्टी के दुकानदारों ने भी बंदी में सहयोग करने और जिला प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन की घोषणा की है। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल नगरा के अध्यक्ष राजू सिंह चंदेल ने नगरा बाजार में बंदी की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बंदी का आह्वान किया है। रतसर संवाददाता ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा से संबद्ध किसान फोर्स के संस्थापक एके सिंह ने कलमकारों के स्वाभिमान को झुकने न देने का एलान करते हुए कहा कि जरूरत पड़ी महिला किसान फोर्स भी आंदोलन में उतरेगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल गुप्ता क्रालोस के जिला सचिव डा. सत्यनारायण गुप्ता ने भी बलिया बंद में अपना भरपूर समर्थन देने की बात कही है।
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से वितरत रहेंगे अधिवक्ता
रसड़ा। संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा द्वारा 16 अप्रैल दिन शनिवार को बलिया बंद के समर्थन में रसड़ा के व्यापारिक संगठन, छात्र नेता समेत विभिन्न दलों के नेताओं के साथ ही तहसील बार एसोसिएशन ने भी रसड़ा बन्द को सफल बनाने के लिये मैदान में कूद गया है। विभिन्न संगठनों के व्यापारी नेता सुरेश चंद्र, मो यूनुस, विनोद शर्मा, वीर बहादुर सोनी, गोपाल गुप्ता, बनारसी प्रसाद वर्मा, श्याम कृष्ण गोयल, सुभाष चंद साहू ने बलिया बन्द को अपना समर्थन देते हुए कहा कि पत्रकार हमेशा समाज, राष्ट्र व सरकारी तंत्र को सही रास्ता दिखाया करता है। यदि उसके सच दिखाने पर उन्हें गिरफ्तार किया है तो यह काफी शर्मनाक है। रसड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशिर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समर्थन में तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर जनपद में बंद का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें