फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: पांच दिन बाद बरामद हुआ अपह्रत बच्चा, वारदात में शामिल तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Tue, 25 Jan 2022 07:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

20 जनवरी को अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को किया था अगवा
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के सिकंदरपुर कस्बा के मिल्की मोहल्ला से 20 जनवरी को अपहृत बच्चे को पुलिस ने मऊ जिले के थाना मधुबन के मनसई करौंदी नरायनपुर गांव से बरामद कर लिया। साथ ही वारदात में शामिल तीन महिलाओं समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


मंगलवार को सिकंदरपुर थाने में मीडिया से बातचीत में एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि मल्की मोहल्ला निवासी कैलाश चंद्र प्रसाद के 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा सोनी ने 20 जनवरी को शाम सात बजे दुकान बंद कर चाबी घर में लाकर रखी। इसके बाद वह घर से निकल गया, फिर वापस नहीं आया।

विज्ञापन

इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गईं। अपहर्ताओं ने 22 जनवरी को कैलाश चंद्र के मोबाइल पर फोन कर 25 लाख की फिरौती मांगी। सर्विलांस टीम व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर बच्चे को अभियुक्त लालू उर्फ रमन यादव के घर से सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि बच्चे को मुख्य अभियुक्त लालू के घर में रखा गया था। उसकी तीनों बहनों ने बच्चे को काफी डरा धमका कर रखा था। गिरफ्तार अभियुक्तों में लालू उर्फ रमन यादव निवासी मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ एवं उसकी तीन बहनें क्रमश: गुड़िया, बबिता, शीला निवासीगण मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन मऊ तथा संजय उर्फ अटल सोनी पुत्र भरत सोनी निवासी मिल्की कस्बा सिकंदरपुर शामिल थे। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें