फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया-गाजीपुर ट्रैक के विद्युतीकरण का परीक्षण शुरू

Thu, 22 Mar 2018 11:14 PM IST
ballia
विज्ञापन
बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर निरीक्षण करते सीएसआर टीम के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलिया-गाजीपुर रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक के विद्युतीकरण कार्य का तीन दिनी तकनीकी परीक्षण गुरुवार से शुरू हुआ। डीआरएम, सीएसआर और मंडल चालन प्रबंधक संग तकनीकी टीम ने मोटर ट्राली से कार्य की बारीकियों की जांच की। रेल अधिकारियों के मुताबिक 24 मार्च को विद्युत इंजन चलाने के बाद फाइनल रिपोर्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन


वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक एके झा, मुख्य रेल सुरक्षा संरक्षा आयुक्त एसके पांडेय और मंडल चालन प्रबंधक एके उपाध्याय संग तकनीकी टीम पांच मोटर ट्राली से बलिया-गाजीपुर के बीच कुल नौ स्टेशनों के विद्युतीकरण कार्य के परीक्षण के लिए निकली। मुख्य रेल सुरक्षा संरक्षा आयुक्त ने बताया कि इस दौरान खामियां मिलने पर साथ चल रहे ओएचई वैन मरम्मत कार्य भी करती रहेगी। इसके अलावा जांच रिपोर्ट के आधार पर दूसरे जरूरी मरम्मत कार्य भी कराए जाएंगे।

शनिवार को अंतिम ट्रायल किया जाएगा। इस दिन गाजीपुर से बलिया के बीच विद्युत इंजन चलाया जाएगा। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह, मनोज तिवारी, वीरबल गुप्ता सहित अन्य रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें