फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः शहीद अमित की याद में बनाया जाएगा गेट, पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
दुबहर क्षेत्र के किशुनीपुर गांव में शहीद अमित तिवारी की शहादत दिवस पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पा? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
दुबहड़। किशुनीपुर स्थित तिवारी टोला में सोमवार को शहीद अमित तिवारी की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने शहीद अमित के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दुबहड़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने शहीद के नाम पर उनके गांव के सामने शहीद द्वार बनवाने की बात कही।
विज्ञापन

गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय ने कहा कि शहीद की शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाती। जो व्यक्ति अपने देश के लिए शहीद होता है, वह देवतुल्य हो जाता है। दुबहड़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुन्ना सिंह ने कहा कि दुबहड़ ब्लॉक के शहीदों की स्मृति में हम हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने शहीद अमित तिवारी के नाम पर उनके गांव के सामने एनएच-31 पर शहीद द्वार का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अमित दुबे, अमरनाथ गिरी, निर्मल सिंह, विजयनारायण तिवारी, नमोनारायण तिवारी, कृष्णकुमार पांडेय, अन्नपूर्णानंद तिवारी, अरुण सिंह, सच्चिदानंद पाठक, मुन्ना तिवारी, दारा तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें