फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः नगर के लक्ष्मी मार्केट में पहुंची महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मी माकेर्ट में महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार की देर रात पहुंची और कई दुकानों पर छापेमारी की। इसके साथ ही लक्ष्मी मार्केट के एक दुकानदार से पूछताछ की, लेकिन टीम को कोई सफलता नहीं मिली। क्राइम ब्रांच की टीम बलिया में क्यों आई, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। पहले दुुकानदारों द्वारा अफवाह उड़ाया गया कि फर्जी क्राइम ब्रांच की टीम आई। इनके साथ जनपदीय पुलिस नहीं है। जब जनपदीय पुलिस ने जानकारी ली तो पता चला कि महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच टीम है। इसके बाद व्यापारी मामले की जानकारी के लिए ओक्डेनगंज चौकी पर देर रात तक जमे रहे।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नगर के लक्ष्मी मार्केट में क्राइम ब्रांच टीम पहुंची और एक दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन टीम को कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद टीम बालेश्वर मंदिर के पीछे भी पहुंची। शनिवार की रात ओक्डेनगंज पुलिस चौकी में क्राइम ब्रांच की टीम काफी देर तक मामले की तहकीकात में लगी रही। पुलिस की माने तो किसी दुकानदार के विरुद्घ महाराष्ट्र में मुकदमा दर्ज है। जिसकी जानकारी होने पर क्राइम ब्रांच टीम बलिया पहुंची। इस बाबत शहर कोतवाल बालमुकुंड मिश्रा ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम कोतवाली में आमद कराए और सहयोग मांगे तब जानकारी होगी। मुझे ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी द्वारा बताया कि महाराष्ट्र की टीम आई हुई है उनका गोपनीय मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें