बलिया। शासन द्वारा मंगलवार को विशेष कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया। एक ही दिन में 36 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 37501 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 18 प्लस के 23187 और 45 प्लस के 14314 लोगों को टीका लगा। यह टीका 162 सत्र पर लगाया गया।
70 लोगों को लगा टीका, शेष लौटे बैरंग
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर बुधवार की सुबह 45 प्लस के 70 लोगों का टीकाकरण किया गया। उसके बाद वैक्सीन खत्म हो गई। इसके चलते दस बजे के बाद से टीकाकरण का कार्य बंद हो गया और वैक्सीनेशन कक्ष में ताला लटक गया। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ साजिद हुसैन ने बताया कि मंगलवार को बिठुआ, सीएचसी और नगर पंचायत में 18 प्लस और 45 प्लस के कुल 2520 लोगों का टीकाकरण किया गया था। उन्होंने बताया कि वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।