फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया :  खपड़िया बाबा आश्रम में स्थापित होगी 36 फीट ऊंची शिव प्रतिमा, हुआ भूमि पूजन

Sun, 25 Apr 2021 07:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

22 फीट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित होगी प्रतिमा, एक करोड़ श्रीराम नाम लिखकर रखा जाएगा मंदिर परिसर में 
 
विज्ञापन
बलिया में लालगंज क्षेत्र के खपड़िया बाबा आश्रम के प्रांगण में 36 फीट ऊंची भगवान शंकर की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि पूजन करते सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में लालगंज क्षेत्र के एक मात्र पर्यटक स्थल खपड़िया बाबा आश्रम श्रीपालपुर के प्रांगण में 50 लाख की लागत से 36 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए  शनिवार की शाम संत हरिहरानंद की उपस्थिति में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भूमि पूजन किया। 

विज्ञापन


शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए स्वामी हरिहरानन्द महाराज ने कहा कि ऐसी प्रतिमा पूर्वांचल में कहीं पर भी स्थापित नहीं है। मंदिर में एक करोड़ श्रीराम नाम लिखकर रखा जाएगा। कहा कि इस प्रांगण में बने मानस मंदिर जैसा दूसरा कहीं भी मानस मंदिर स्थापित नहीं है।

सांसद मस्त ने कहा कि स्वामी के निर्देशन में प्रतिमा स्थापित कराया जा रहा है जिसका शिलान्यास किया गया। प्रतिमा रखने के लिए 22 फीट ऊंचे चबूतरे का निर्माण किया जाएगा। इसके ऊपर 36 फीट ऊंची शिव प्रतिमा होगी। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, श्याम नारायण उपाध्याय, धर्मवीर उपाध्याय, राणा सिंह, मनोज उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, रामप्रवेश दुबे, महेंद्र सोनी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें