फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा खरीद फरोक्त करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शनिवार को कपूरी स्थित पेट्रोल पम्प के सामने मकान से बच्चा खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

फेफना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कपूरी स्थित पेट्रोल पंप के सामने के मकान में नवजात शिशु के साथ कुछ लोग मौजूद हैं जो नवजात को बेचने के लिए पैसे लेन देन को लेकर इकट्ठा हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच संतोष राम पुत्र रामविलास राम ग्राम रुदलपुर गायघाट थाना हल्दी, लाल बहादुर सिंह पुत्र राजनाथ सिंह ग्राम हुसैनाबाद थाना बांसडीह, जीवेंद्र कुमार यादव पुत्र रामलाल यादव ग्राम रौसिंगपुर थाना फेफना तथा नोनिया देवी पत्नी गोरख लाल ग्राम पिठाईच थाना बांसडीह को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के पास से 15 दिन का चोरी किया गया नवजात तथा 123900 रुपये भी बरामद किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं नवजात को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया।
बता दें कि पीड़िता गुडिया देवी पत्नी संतोष राम ग्राम रूदलपुर गायघाट द्वारा 23 अप्रैल 2021 को तहरीर दी गई थी कि 22 अप्रैल 2021 को नोनिया देवी, स्वयं के पति संतोष राम, लालबहादुर द्वारा मिलकर मेरे 15 दिन के बच्चे को 145000 रुपये में जितेंद्र कुमार यादव को बेच दिया गया है। इसके आधार पर फेफना पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें