गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव शिव मंदिर के प्रांगण के पास अंबेडकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद वहां माहौल में सरगर्मी आ गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और विरोध करने लगी। सूचना पाकर पुलिस बल भी वहां पहुंचा और जनता के आक्रोश को समझाकर शांत कराया। स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी लगवाने की मांग की है।
चिलकहर स्थित गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव शिव मंदिर के प्रांगण के पास में स्थापित अम्बेकर प्रतिमा की अंगुली तोड़ व चेहरे सहित शरीर पर पेंट अराजक तत्वों ने फेंक दिया। बृहस्पतिवार सुबह जब इसकी जानकारी गांव वालों को हुई सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गआई। सूचना पुलिस को दी। सीओ सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप था कि यह चौथी बार है जब प्रतिमा को तोड़ा गया है। पुलिस द्वारा बार-बार आश्वासन दिया जाता है।
विज्ञापन
अभी तक अराजकतत्वों को पकड़ नहीं गया है। पुलिस कार्रवाई के नाम पर कोरम पूरा कर देती है। जब तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लगेगा और बाउंड्री नहीं होगी तब तक हम लोग यहां से नहीं जाएंगे। नराव में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा को अभी फरवरी माह में ही अराजकतत्वों ने तोड़ दी थी। पुलिस ने मरम्मत करा कर लोगों को शांत कराया था। उसे समय भी ग्रामीणों ने सीसीटीवी कैमरा लगवाने और चहादिवारी करने की मांग की थी।
पुलिस ने आश्वासन दिया था कि एक माह के अंदर हो जाएगा, लेकिन नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार की सुबह जब चौथी बार प्रतिभा क्षतिग्रस्त हुई तो सैकड़ो लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रशासन जानबूझकर ऐसी घटना में रुचि नहीं लेता है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा करती है। इस बार जब तक सीसीटीवी कैमरा और बाउंड्री वॉल नहीं होगा हम लोग नहीं मानेंगे। अभी मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।