भीमपुरा। नगरा–बरौली मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह कार की चपेट में आने से आशीष गुप्ता (7) की मौत हो गई। तिरनई मौलाराय निवासी कन्हैया गुप्ता के पुत्र आशीष गुप्ता अपनी बहन स्नेहा गुप्ता(9) के साथ घर के सामने सड़क किनारे खड़ा होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहा था।
तभी नगरा–बरौली मार्ग पर भीमपुरा की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशीष यूकेजी का छात्र था और उसकी बहन कक्षा चार में एक निजी विद्यालय में एक साथ पढ़ते थे। बहन के सामने भाई की मौत को देखकर बेसुध पड़ी हुई है। वहीं पिता व मां का रो रो कर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।