फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अस्पताल के सभी वार्ड फुल, तीन दिन में 11 मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गर्मी बढ़ने से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तेज बुखार, उल्टी दस्त, सांस फूलने के मरीज बढ़ गए है। पिछले तीन दिन में गर्मी के लक्षण से ग्रसित 11 मरीजों की मौत हो गई। हाल यह है कि जिला अस्पताल में सभी वार्ड फुल हो गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में पिछले तीन दिनों से तापमान 40 से 43 डिग्री बना हुआ है। गर्मी गंभीर व बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। पिछले 24 घंटे में इमरजेंसी में 194 से अधिक मरीज पहुंचे। जिसमें से 140 की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। अस्पताल की इमरजेंसी, मेडिकल सहित सभी वार्ड फुल हो गए हैं। दोपहर बाद मरीजों की संख्या बढ़ जा रही है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एसके यादव ने गर्मी के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ती है। अस्पताल में दवा से लेकर सभी व्यवस्था मौजूद हैं। मरीज बढ़ने पर अरिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

मरने वालों का रिकॉर्ड दर्ज नहीं हो रहा: जिला अस्पताल में पिछले तीन दिन में 11 मरीजों की मौत हुई है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा मृतकों के रिकाॅर्ड दर्ज न करने के कारण नाम-पता नहीं मिल सका। कुछ मरीजों का मिला जिसमें लल्लन प्रसाद (81) निवासी अजोरपुर को रविवार शाम को परिजन बुखार होने पर इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी तरह से निरूपुर निवासी उर्मिला देवी (44) उल्टी-दस्त होने पर भर्ती हुईं। परिजनों ने बताया कि पांच घंटे बाद मौत हो गई। सुखपुरा निवासी नजीमुनिशा (80) की तेज बुखार से इमरजेंसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। सिकंदरपुर निवासी अली अकबर (70) तेज बुखार के कारण भर्ती हुए, हालत खराब होने से मौत हो गई।

सभी वार्ड फुल, खुला अतिरिक्त वार्ड : गर्मी बढ़ने से सीएचसी-पीएचसी पर आने वाले मरीजों को कर्मचारी जिला अस्पताल रेफर कर दे रहे हैं। सोमवार को चार बजे तक 152 मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। जिसमें 82 मरीजों को भर्ती किया गया। इमरजेंसी, मेडिकल वार्ड, बच्चा वार्ड, सर्जिकल व हड्डी वार्ड फुल हो गए हैं।


कोल्ड बाथ टब से लू के लक्षण वाले मरीजों को मिलेगी राहत : वर्ष 2023 में लू से पीड़ित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सावधानी बरत रहा है। गर्मी में इजाफा होते ही मरीज की संख्या बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी में कोल्ड बाथ टब मंगवाया है। लू से प्रभावित मरीजों को इसमें लिटाया जाएगा। बर्फ व ठंडा पानी से टब को भरा जाएगा। जिससे मरीज को जल्द लाभ होगा। बाथ टब के बारे में सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को बताने के बाद उसे इमरजेंसी कक्ष के बगल में आयुष्मान वार्ड में रखा गया है। पिछले तीन दिन से रोज पांच से छह मरीज हाई फीवर वाले भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें