बलिया। सपा नेता एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी की सोच संसदीय राजनीति के खिलाफ है। भाजपा की चले तो चुनाव ही न कराए। अगर यूपी सहित एक-दो अन्य राज्यों में जीत गई तो आगे चुनाव होगा कि नहीं, इस पर प्रश्नचिन्ह है।
अटल बिहारी वाजपेयी जब पीएम थे तो राष्ट्रपति प्रणाली या संसदीय प्रणाली ठीक है, इस पर बहस छिड़ी थी और पूरे देश मे चर्चा कराई गई। योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने उन्हें पहले ही घर भेज दिया कि वह स्थिर हो जाएं। अधिकारी रिटायर होता है तो नजदीक भेजा जाता है, ताकि पेंशन का काम जल्दी हो जाए। अखिलेश ने कहा है कि पेंशन देंगे। पुरानी पेंशन को बहाल करेंगे। संवाद