बैरिया क्षेत्र के रानीगंज के जवाहर टोला गांव निवासी लीलावती देवी के पति ओमप्रकाश की मौत 31 जनवरी 2010 को हो गई। पति ने अपना बीमा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लि. से तीन लाख का कराया था। 25 फरवरी 2010 को पति के बीमा की धनराशि की प्राप्ति के लिए शाखा प्रबंधक नेशनल इन्श्योरेंस के कार्यालय में आवेदन किया था। लेकिन बीमा की धनराशि का भुगतान नहीं किया गया। लीलावती देवी ने परेशान होकर 2010 में ही उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में आवेदन दाखिल किया था।
आयोग ने फैसला में कहा कि पत्रावली में उपलब्ध अभिलेखों से यह स्पष्ट होता है कि परिवादिनी के पति का बीमा विपक्षी बीमा कंपनी ने किया है। परिवादिनी के पति की मौत 30 जनवरी 2010 को हो गई थी। बीमा के अनुसार क्लेम कंपनी द्वारा देय है।