इसके बाद गुड़िया अपनी मां को ई-रिक्शा से लेकर इमरजेंसी पहुंची। अकेली होने के कारण काफी देर तक मां को ई-रिक्शा से नीचे उतारने का इंतजार करती रही, लेकिन कोई कर्मचारी नहीं आया। कुछ देर बाद जान पहचान का एक युवक आया, उसने स्ट्रेचर लेकर मां को नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन उनकी हालत देख इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर सुमीर सिंह को बुलाकर चेक कराया। उन्होंने मृत घोषित कर दिया।
गुड़िया ने अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि सुबह के समय भर्ती कराया था, लेकिन हालत में सुधार होने की जगह खराब होने लगी। बुलाने पर कोई चिकित्सक तक नहीं आए। लापरवाही के कारण दोपहर में प्राइवेट अस्पताल लेकर चली गई। अब मौत हो गई। इस बाबत, सीएमएस डॉक्टर एसके यादव ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। पता करने के बाद कुछ बताया जाएगा।