फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व संपन्न होने के बाद परदेश रवाना होने लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। डाला छठ पर्व संपन्न होने के बाद अब लोगों का परदेश जाने का सिलसिला जारी हो गया। मॉडल रेलवे स्टेेशन पर महानगरों की ओर जाने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। शनिवार को ट्रेन पकड़ने वालों की स्टेशन पर भीड़ रही।
विज्ञापन

बता दें कि दीपावली और डाला छठ के मद्देनजर मॉडल रेलवे स्टेशन से पूजा स्पेशल के अलावा 34 जोड़ी ट्रेनें संचालित हो रही है। त्योहार के मद्देनजर गैर प्रांतों से आने वाली सभी ट्रेनों में 100 से 500 तक वेटिंग चल रही थी। यहां तक कि रेल प्रशासन की ओर से नो रूम (हाउस फूल) भी लिख दिया गया था। बावजूद यात्री वेटिंग टिकट लेकर अपने गांव को पहुंचे। अब छठ पर्व संपन्न होने के बाद लोगों का परदेश जाने का सिलसिला शुरू हो गया। इस बाबत वाणिज्य अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि अब छठ पर्व संपन्न होने के बाद परदेश जाने वाले लोग स्टेशन पहुंचेंगे। बताया कि छठ के भीड़ के मद्देनजर दो आरक्षण काउंटर के अलावा एक और आरक्षण काउंटर शुरू कर दिया गया है। यह काउंटर दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा, जहां यात्री अपना आरक्षण टिकट करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें