फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के बाद भी नहीं बनी पक्की सड़क : छठ घाट जाने को लेकर विवाद, सैकड़ों लोग हुए आमने-सामने; पहुंची पुलिस फोर्स

Fri, 01 Nov 2024 04:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News : बलिया के भरटोलिया टोला में रास्ते को लेकर विवाद की सूचना मिलते ही सुखपुरा थाना समेत अन्य पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। यहां मौजूद सैकड़ों लोगों के साथ बातचीत की गई तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके साथ ही गांव में पुलिस की एक टुकड़ी भी बैठा दी गई।
विज्ञापन
बलिया के भरटोलिया टोला गांव में पुलिस की एक टुकड़ी भी बैठा दी गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के सुखपुरा थाना के जीराबस्ती के भरटोलिया टोला में शुक्रवार की सुबह छठ घाट जाने का रास्ता को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते सैकड़ो लोग लाठी डंडे से लैस होकर आमने सामने हो गए। दो बिरादरी के बीच संघर्ष की सूचना पर प्रशासन में खलबली मच गई। सीओ सीटी गौरव कुमार शर्मा, एसडीएम सदर सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच कर मामले को झमझा बुझाकर शांत किया। 

विज्ञापन


जीराबस्ती ग्राम सभा के भरटोलिया टोला में चार से पांच सौ परिवार रहता है। आजादी के बाद भी वहां जाने का पक्का रास्ता नहीं है, लोग खेत के बीच कच्चे रास्ते से होकर आते-जाते हैं। एक माह पूर्व रास्ते को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस ने सुलह-समझौता करवा दिया था।

विज्ञापन


दीपावली की सुबह राजभर बस्ती के लोग छठ घाट जाने के लिए कच्चे रास्ते से गोबर हटाने लगे, जिसपर गांव के कुछ लोग अपनी जमीन बताते हुए विरोध करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग लाठी-डंडे से लैस होकर लामबंद हो गए। 

सूचना पर 112 व हनुमानगंज चौकी प्रभारी सरोज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालत देख उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसकी खबर लगते ही मौके पर सुखपुरा, बांसडीह रोड, दुबहड़, खेजुरी, बांसडीह, फेफना, गडवार, सदर कोतवाली, क्यूआरटी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सीओ गौरव कुमार ने बताया कि रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद होने की आशंका थी। मौके पर पहुंचकर को समझा कर शांत किया है। दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर बातचीत की गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें