फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: ददरी मेले के नंदीग्राम का शुभांरभ आज से, तैयारियां पूरी, इस बार हैं खास इंतेजाम

Fri, 01 Nov 2024 01:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में आज से ददरी मेले में आज से नंदी ग्राम की शुरूआत हुई है। प्रशासन ने मेले से पहले तैयारियों का जायजा लिया हे और बेहतर तैयारी होने की बात कही जा रही है। बताते चलें कि इस बार पशु मेले की तेयारियों को लेकर खास इंतेजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
ददरी मेला स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में आज से ददरी मेला की शुरूआत हुई। प्रशासन के अनुसार पशु बाजार नंदी ग्राम की तैयारियां मुकम्मल हैं। नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार व सदर तहसीलदार मनोज कुमार राय ने तैयारियां का जायजा लिया था और पशु व्यापारियों की सहुलियत के लिए आवश्यक सुविधाओं की बहाली का निर्देश मातहतों को दिया है।

विज्ञापन


ईओ ने बताया कि मेले में आने वाले पशु व्यापारियों की सुविधाओं क लिहाज से मोबाइल शौचालय के अलावा पेयजल की व्यवस्था की है। इसके अलावा वाहनों को खड़ा करने के लिए वाहन स्टैंड बनाया गया है। जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस थाना का भी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

इसके अलावा कारोबारियों के रहने के लिए टेंट आदि को भी तैयार किया गया है। जबकि प्रवेश द्वार पर 80 फीट चौड़ा और 20 फीट ऊंचा प्रवेश द्वार बनाया गया है। पशुओं को लेकर आने वाले वाहनों को प्रवेश में कोई दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें