फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन स्थल व मतगणना स्थल को लेकर प्रशासन ने तैयार किया खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि जिले में छठे चरण में चुनाव होने हैं लिहाजा अभी नामांकन स्थल, मतगणना स्थल आदि पर कोई तैयारी नहीं है लेकिन प्रशासन की ओर से खाका तैयार कर लिया गया है। जिले के सात विधान सभाओं में कुल 2825 ईवीएम व वीवीपैट लगेंगे। प्रत्येक बूथ पर चार मतदान कर्मियों की तैनाती होगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सरगर्मी है वहीं प्रशासन की ओर से तैयारियां भी जोरों पर है। कर्मियों की तैनाती से लेकर ईवीएम तक की व्यवस्था कर ली गई है। जिले में सभी सात विधान सभा में कुल 2825 बूथ बनाए गए हैं और यहां कुल 11300 कर्मी लगाए जाएंगे। सभी विभागों के कर्मियों की फीडिंग भी कर ली गई है। ईवीएम में कोई गड़बड़ी की शिकायत न हो, इसकी जांच भी की जा चुकी है। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के तहसील मुख्यालयों व कलेक्ट्रेट में ट्रायल वोटिंग के लिए ईवीएम लगाए गए थे। सभी विधानसभाओं को 25 जोन और 182 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। जिले में 1401 मतदान केंद्र हैं। सर्वत्र की व्यवस्था ठीक की जा रही है। चुनाव आयोग ने 1200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाने का निर्देश दिया लिहाजा इस बार चुनाव में 259 बूथों की बढ़ोतरी हुई है। उधर, प्रत्येक विधान सभा के नामांकन स्थल को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और खाका तैयार है। चूंकि चुनाव छठे चरण में है और जिले पर अधिसूचना चार फरवरी को जारी होगी इसलिए अभी नामांकन स्थल तैयार नहीं किया गया है। इसी तरह मतगणना स्थल मंडी परिसर में होना निश्चित है लेकिन वहां वर्तमान में धान खरीद का कार्य चल रहा है। जल्द ही यहां भी तैयारियां शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें