फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नक्शे के हिसाब से नापी न करने पर लेखपाल, कानूनगो से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और सीडीओ ओजस्वी राज ने जनसुनवाई की। डीएम ने नक्शे के हिसाब से नापी न करने की शिकायत पर लेखपला व कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 146 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कहा कि भूमि विवाद के मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। सदर तहसील में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद और वरासत से संबंधित मामले सामने आए।
विकासखंड दुबहड़ के थाना बांसडीह क्षेत्र के ग्राम शेरे में अवैध भूमि की नापी न होने का मामला उठाया। बताया कि पहले ही लेखपाल और कानूनगो को नक्शा के आधार पर नापी के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसमें लापरवाही बरती गई। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित लेखपाल सत्येंद्र यादव और कानूनगो नंदन कुमार के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही चार लेखपालों, दो कानूनगो और बांसडीह थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि प्रशासन की मौजूदगी में नक्शा के आधार पर जमीन की नापी कराई जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम सदर तिमराज सिंह, तहसीलदार अतुल हर्ष, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, सीएमओ डा. आनंद सिंह आदि मौजूद थे। नगर कोतवाली क्षेत्र के मॉल गोदाम निवासी प्रभा वर्मा (दिव्यांग महिला) ने जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा। कहा कि उनके घर के समीप कुछ लोग उनके घर में एक माह से गंदगी फेंकते हैं। दिव्यांग महिला पैर खिसते हुए डीएम के पास गई तो सभी देखते रह गए। डीएम ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। रघुनाथपुर निवासी गौरी शंकर यादव के पुत्र सुभाष यादव ने डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि तहसील की लापरवाही से गलत तरीके से जमीन नामांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें