फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तबाही : दो की मौत, कई का सबकुछ राख

Wed, 13 Apr 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग जगह हुई अगलगी की घटनाओं ने बुधवार को भी व्यापक तबाही मचाई। नरहीं थाना क्षेत्र के कुल्हड़ियां गांव के  उमरपुर दियारा में आग में झुलसकर एक मासूम और वृद्धा की मौत हो गई जबकि दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन


कई मवेशियों की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी आग से कई मड़हे जलकर राख हो गए जिससे पूरी की पूरी गृहस्थी खाक में मिल गई।
थाना क्षेत्र के कुल्हडिय़ां ग्राम के उमरपुर दियारा निवासी श्रीराम राजभर के मड़हे में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।

देखते ही देखते करीब डेढ़ दर्जन मड़हे और उनमें रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।  आग की चपेट में आकर मुनेश्वरी देवी (70) पत्नी बिगन राजभर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जबकि संतोष राजभर का छह माह का पुत्र मोनू गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे परिवार के लोगों ने प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं अनिल (30) तथा गुडिय़ा (35) पत्नी संतोष गंभीर रूप से झुलस गए।

आग में चार बकरियां तथा दो पड़ियां जलकर कर मर गई। जबकि श्रीराम की चार भैंसें गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पाकर जनपद के साथ ही बिहार के बक्सर जिले से अग्निशमन अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से आग पर काबू पाया।

घटना की सूचना पाकर सदर एसडीएम रामानुज सिंह, तहसीलदार मनोज पाठक, थानाध्यक्ष राजेश यादव आदि मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

मौके पर पहुंचे सोहांव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वंशीधर यादव तथा ग्राम प्रधान झारकंडेय यादव ने पीड़ित परिवारों को राशन उपलब्ध करवाया। अब पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर करने को विवश हैं।


वहीं बैरिया संवाददाता के मुताबिक रेवती  थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर पुरानी बस्ती में मंगलवार की देरशाम अज्ञात  कारणों से लगी आग में दो मड़हे जलकर राख हो गए। इस दौरान जग नारायण की दो गाय भी गंभीर रूप से  झुलस गई। 

  दुबहर संवाददाता के मुताबिक थाना  क्षेत्र के रामपुर बोहा गांव में बुधवार की सुबह भूखन  पासवान के चूल्हे से निकली चिंगारी ने छह मड़हे को अपने आगोश में ले लिया। सूचना के बाद भी अग्निशमन की  गाड़ी नहीं पहुंची।  


बांसडीहरोड संवाददाता के मुताबिक थाना क्षेत्र के बघौता गांव में मंगलवार देररात अज्ञात कारणों से लगी आग में नौ मड़हे जलकर राख हो गए। इसके अलावा गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। वहीं आग बुझाने में एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। जबकि आग से एक बकरी जल मरी।


थाना क्षेत्र के बघौता निवासी सुमित्रा देवी पत्नी स्व. संजीव कुमार बिंद का परिवार भोजन करने के बाद सोने चला गया। इसी बीच करीब 11 बजे रात में आग लग गई जिससे सुमित्रा देवी के चार मड़हे सहित 30 रुपये नकदी, आभूषण के साथ गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


वहीं तीन और लोगों के पांच मड़हे राख हो गए। इस दौरान आग बुझाने में सुरेश बिंद (60) गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं सुमित्रा देवी की एक बकरी जलकर मर गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें