रेवती। थाना क्षेत्र के सरयू नदी में डाइनियां ढाला के पास शनिवार की शाम को नहाते समय डूबे मंदीप ठाकुर (17) का शव 22 घंटे बाद रविवार को एनडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला।
झरकटहां गांव निवासी मंदीप ठाकुर (17) पुत्र स्व. सनोज ठाकुर अपने दोस्त बसंत ठाकुर व लालू ठाकुर के साथ डाइनियां ढाला के समीप सरयू नदी में स्नान कर रहा था। इसी बीच अचानक गहरे पानी में चले जाने के डूब गया। साथ गए युवकों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन रविवार को एनडीआरएफ की टीम इंस्पेक्टर राम यज्ञ शुक्ल के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। ढाई घंटों की खोजबीन के पश्चात शव को खाेज निकाला। बेटे की मौत से मां मीना देवी, बड़े भाई संदीप तथा छोटा भाई कुलदीप का रोते-रोते बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी संजय मिश्र ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद