बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी बांसडीह रोड बाजार स्थित किराने की दुकान में खरीदारी करने गई थी। जहां से किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया।
किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गई है। पांच दिन पूर्व किशोरी परिजनों से बाजार में सामान खरीदने को कहकर निकली थी। बाजार में एक युवक से मुलाकात होने के बाद वह उसके साथ कहीं चली गई। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने में युवक के खिलाफ अपहरण की शिकायत दी।
थाना प्रभारी अजय पाल ने कहा कि मां की शिकायत पर एक युवक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद