बैरिया। शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके मायके पहुंचे प्रेमी को पकड़कर ग्रामीणों ने पीट दिया। प्रेमी को पिटता देख प्रेमिका ने डायल-112 पर फोन कर पीआरवी पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने आरोपी को सौंप दिया। पुलिस ने प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
मामला बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की एक युवती की मुलाकात अकबरपुर स्थित मखदूम बाबा की मजार पर बिहार के एकमा थाना क्षेत्र के युवक से छह महीने पहले हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे। युवती हिंदू समुदाय से है और पहले से शादीशुदा है। अपने मायके में ही रहती है। इससे पहले भी कई बार छुप-छुप कर उक्त युवक उससे मिल चुका था। बुधवार को फिर मिलने के लिए युवती के गांव पहुंच गया। जैसे ही घर में घुसा, आसपास के युवकों ने उसे पकड़ लिया। जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। संवाद