फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: संपत्ति हड़पने के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के जरिए संपत्ति हड़पने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित तकबीम निवासी फरसाटार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मिलकर उनके पिता के मरने के बाद फर्जी कागजात बनाए तथा उनकी संपत्ति हड़प ली।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उनके पिता के निधन के बाद विपक्षी लोगों ने एक फर्जी शपथ पत्र तैयार कराया। आरोप है कि पीड़ित के फर्जी हस्ताक्षर और जाली नोटरी पत्र का दुरूपयोग किया। जब जानकारी हुई तो इसकी जांच कराई। जांच में पाया गया कि शपथ पत्र पर उनके जाली हस्ताक्षर है, जबकि उन्होंने ऐसी कोई अनुमति नहीं दी थी। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें