फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रामलीला का मंचन करते समय हृदयगति रुकने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरा। उभांव थाना क्षेत्र के हबसापुर निवासी रामलीला समिति के सदस्य विकास सिंह (38) पुत्र राजनारायण सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। दिल्ली में रहकर जीविकोपार्जन करने वाले विकास सिंह रामलीला में शामिल होने के लिए दिल्ली से आए थे। लीला मंचन के दौरान ही हृदयगति रुक जाने से उनकी मौत हो गई। निधन से गांव में शोक की लहर फैल गई। रामलीला समिति ने शोक संवेदना व्यक्त कर दो दिन के लिए लीला मंचन का कार्य स्थगित कर दिया। प्रधान पिंटू वर्मा, रामायण सिंह, शमशेर सिंह, सुरेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें