फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 9वीं के छात्र ने दसवीं के छात्र को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। बड़ागांव स्थित एक विद्यालय में शनिवार को नौवीं के छात्र ने दसवीं के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया, इससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी छात्र भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को जिला अस्पताल भेजा। जहां से डाॅक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बड़ागांव ब्रह्मस्थान के पास स्थित श्री शिव गोविंद शुक्ल ज्ञानस्थली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर शनिवार की सुबह 11 बजे किसी बात को लेकर हाईस्कूल और नौवीं के छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद में 9वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र बांसडीह कोतवाली के बालापुर निवासी गोलू राजभर (17) पुत्र प्रभुनाथ राजभर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद विद्यालय परिसर में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस सहित घायल किशोर के परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजन छात्र की स्थिति देख चीखने चिल्लाने लगे। विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। प्रधानाध्यापक को घेर लिया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस प्रधानाध्यापक को थाने लेकर चली आई। पुलिस ने विद्यालय को भी बंद कराया और घायल छात्र को जिला अस्पताल भेज दिया। घायल छात्र की मां अंजोरिया देवी की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। घायल छात्र की मां अंजोरिया देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अशोक राय का कहना है कि कक्षाएं संचालित हो रही थीं, इस दौरान अपनी कक्षाओं से दोनों छात्र कहीं बाहर निकले। इस दौरान आपस किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। और एक छात्र दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें