फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 90 प्रतिशत पशुपालकों ने नहीं लगवाया लंपी का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। लंपी बीमारी से गोवंशों को बचाने के लिए बैरिया राजकीय पशु चिकित्सालय से टीम मानगढ़ और शिवाल गांव पहुंची तो 90 प्रतिशत पशुपालकों ने लंपी बीमारी का वैक्सीन नहीं लगाने दिया। अंधविश्वास में पशुपालकों का कहना है कि पशुओं को टीका लगाने पर घर की देवी-देवता नाराज हो जाते हैं। मुरली छपरा के पशु चिकित्सक लालजी यादव के अनुसार कुछ पशुपालक लंपी बीमारी होने पर झाड़फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं, जब हालत बिगड़ती है तो अस्पताल आते हैं।
विज्ञापन

बैरिया ब्लाॅक में 19 हजार गोवंश हैं। मुरली छपरा ब्लॉक में 14 हजार और रेवती आंशिक में 24 हजार, कुल 57 हजार गोवंश हैं। लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए बैरिया में 5900 डोज वैक्सीन मिली है। मुरली छपरा में 3500 गोवंश का वैक्सीनेशन किया गया है। रेवती आंशिक में सबसे कम 1200 वैक्सीनेशन हुआ है। हर गांव में आठ से 10 गोवंश को लंपी हुआ है। लंपी महामारी की तरह फैल रही है। बैरिया के उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 13 गायों का लंपी बीमारी के लिए सैंपल लिया गया है, अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। पशुपालक शुरुआती दौर में इलाज के लिए पहुंचते हैं तो पिलाने और लगाने के लिए दवा दी जाती है। इससे बीमारी ठीक हो जाती है। 23 अगस्त से टीकाकरण घर-घर जाकर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें