फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गोसाईपुर गांव में 8 घरों में लगी आग, चार पशु जलकर मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। गोसाईपुर गांव में रविवार दोपहर आग लग गई। दोपहर का भोजन करने के बाद ग्रामीण जब घरों में आराम कर रहे थे, तभी राम उग्रह वर्मा की झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 8 घरों को आग ने चपेट में ले लिया। चार पशु जलने से मर गए।
विज्ञापन

आग की लपटों में रमाकांत वर्मा, रामचंद्र, राजकुमार, वीर बहादुर यादव, मोहित यादव, राहुल यादव, सरवन वर्मा, संपूर्णानंद दुबे, अक्षय लाल यादव, भूपेंद्र यादव, नरेंद्र दुबे व मनोज यादव के घर जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही रसड़ा, बांसडीह और सिकंदरपुर से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में रामचंद्र वर्मा की एक गाय और एक बछिया तथा रमाकांत वर्मा और राजकुमार वर्मा की दो गायें जलकर मर गईं। पशु चिकित्सक डॉ. शिवकुमार नंदन ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन मवेशियों को बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर को दी गई है। क्षेत्रीय लेखपाल सुशील कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें