फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 64620 छात्रों को मिलेगा टैबलेट और स्मार्ट फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 200 छात्र-छात्राओं को शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री टैबलेट और स्मार्ट फोन देंगे। इसमें 50 छात्राएं और 150 छात्र हैं, जिनमें 100 आईटी और 50 स्नातक, परास्नातक कक्षाओं के छात्र है। योजना के प्रथम चरण में 200 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इसके लिए 200 छात्रों का दल लखनऊ रवाना हो गया है। इसके बाद जिला प्रशासन करीब 64620 पात्र छात्रों को टैबलेट व स्मार्ट फोन मुहैया कराएगा। इसमें 56 हजार 20 छात्र उच्च शिक्षण संस्थानों के हैं। जबकि 2900 पॉलिटेक्निक और 5700 आईटीआई के छात्र हैं।
विज्ञापन

योजना के नोडल अधिकारी सुजीत वर्मा ने बताया कि शासन की ओर से स्नातक, परास्नातक तथा तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को टैबलेट तथा स्मार्ट फोन देने की योजना है। इसको लेकर पात्र छात्रों की सूची तैयार कर ली गई है। बताया कि विद्यार्थियों में करीब 56 हजार 20 स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के है। इनकी सूची को तैयार करके उसका मिलान कर लिया गया है। हालांकि पहले चरण में 200 छात्र छात्राओं को टैबलेट तथा स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में इस कैटेगरी की करीब 230 उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थाएं हैं। बड़ी संख्या में छात्र पास आउट हो गए हैं। पात्र छात्रों की संख्या करीब पौने दो लाख तक पहुंच सकती है। टैबलेट तथा स्मार्ट फोन तीन चरणों में दिए जाएंगे। पहले चरण के 200 छात्रों को लखनऊ में टैबलेट दिए जाएंगे। उसके बाद जिले पर कार्यक्रम आयोजित कर पात्रों में टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें