फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका और नगर पंचायतों का मनेगा सृजन दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी विरासत और इतिहास के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शासन की ओर से एक और पहल की गई है। अब नगर निकायों की ओर से अपने सृजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योजना के तहत जनपद स्तरीय विशेष टीम का गठन कर नगर के सृजन दिवस, प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं, पौराणिक एवं विरासत स्थलों, पार्कों को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद नगर सृजन दिवस को मनाने की कार्य योजना तैयार की जाएगी। योजनाओं की जानकारी लोगों के बीच रखी जाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से इस योजना की तैयारी के लिए नगर निकायों को तीन माह का समय दिया गया है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि ये योजना अगले साल ही मूर्त रूप ले पाएगी। योजना को लेकर शासन की ओर से नगर निकायों की गाइडलाइन भी जारी की गई है। इसके आधार पर उनको तैयारी करनी है। जनपद स्तरीय टीम का गठन कर निकायों के सृजन दिवस को तय करना होगा। यही नहीं नगर के ऐतिहासिक, पौराणिक, विरासत स्थल, पार्कों की सूचीबद्ध कर उक्त स्थलों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नगर के महापुरुषों की प्रेरक कहानियों को संकलित किया जाएगा। इस पर विद्यालयों में संगोष्ठी और कार्यक्रम कराए जाएंगे। नदियों, वन, पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी जाएगी। नगर के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर भी कार्यक्रम होंगे। इसकी पूरी तैयारी तीन महीने के दौरान की जाएगी।
विज्ञापन

कुल निकाय-12
नगर पालिका
- बलिया
- रसड़ा
नगर पंचायत
- बैरिया, रेवती, सहतवार, बांसडीह, बेल्थरारोड, सिकंदरपुर, मनियर, नगरा, रतसड़, चितबड़ागांव।
शासन से निर्देश मिले हैं। इसके अनुसार तैयारी की जाएगी। अब अगले वर्ष नगर पालिका का सृजन दिवस मनाया जाएगा।
दिनेश विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें