नवागत पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के निर्देश पर शनिवार जिले के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल शिकायतों का 54 फीसदी निस्तारण हो किया गया। वैसे जिले के 22 थानों में समाधान दिवस में 168 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें अधिकारियों ने 91 मामले निस्तारित किए।
सदर कोतवाली में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सामाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस अधिक्षक देवरंजन वर्मा भी मोजूद रहे। समाधान दिवस 22 मामले प्रस्तुत हुए, जिसमें 17 मामलों का मौके पर ही निस्तारण हो गया।
शेष मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण व समयावधि में निस्तारण का निर्देश दिया। थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, एसएपी डीपी तिवारी, एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा के अलावा इलाकाई लेखपाल आदि मौजूद रहे।
उधर, बैरिया में थाना समाधान दिवस पर मामलों के निस्तारण के लिए दो स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों की डेस्क बैठेगा। निचले डेस्क से समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ऊपरी डेस्क समाधान कराएगा। यह व्यवस्था शनिवार से लागू हो गई है।
थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद के मामले कुल 14 मामले आए, जिसमें अधिकांश का समाधान करा दिया गया। थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी उस्मान, एसएचओ धर्मवीर सिंह सहित सभी पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज, उपनिरीक्षक, कानूनगो, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
हल्दी में थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें थाने पर कुल छह मामले प्रस्तुत हुए, जिसमें पांच मामलों का निस्तारण पुलिस व संबंधित लेखपालों के द्वारा किया गया, एक मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण हल नहीं हो सका।
गड़वार में थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना प्रभारी संजय शुक्ल के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सर्व प्रथम थाने के हल्का नंबर एक, दो व तीन का नामकरण किया गया। इसके उपरांत आपसी सुलह समझौते से आठ मामलों का निस्तारण किया गया। जबकि एक मामले के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।
बेल्थरारोड में उभांव थाना परिसर में एसडीएम एआर फारूकी की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस पर कुल 18 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
चितबडागांव में सीओ सदर शुभसुचित की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 11 मामले आएं। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि छह मामलों को निस्तारित कर दिया गया। शेष बचे मामले के लिए टीम गठित कर दिया है।
नगरा थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के फरियादियों ने भूमि विवाद से संबंधित मामले प्रस्तुत किए। इस दौरान छह मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें अधिकारियों ने चार का मौंके पर ही निस्तारण कर दिया। थाने में समाधान दिवस पर रसड़ा एसडीएम सदानंद सरोज तथा सीओ मोहम्मद फहीम कुरैशी के साथ थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने समस्याओं का निस्तारण किया।
मनियर थाना में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर चार टेबल बनाकर जमीन संबंधित मामले के निपटारे का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक मामले आए। जिसमें पांच मामले का निस्तारण थाना परिसर से लेखपाल के बीच कराया गया। वहीं, पुराने चिह्नित भूमि विवाद में 9 लोगों को नोटिस भेजकर बुलाया गया था।
जिसमें 4 मामले में दोनों पक्षों की सहमति से समाधान करा दिया गया। समाधान दिवस पर पहुंचे एडीशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी व सीओ बांसडीह प्रभात कुमार ने जमीन संबंधित मामले में मौके की जांच कर त्वरित निस्तारण करने का दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष मंतोष सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी भागवत सिंह, एसआई रतन लाल पाठक पाठक, चन्द्रहास राम रहे।