रसड़ा। क्षेत्र के कमतैला स्थित श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला महाविद्यालय के प्रांगण में पांच दिवसीय बीएड स्काउट गाइड एवं योग प्रशिक्षण का समापन रविवार को हुआ। छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। आशुतोष पांडेय ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम से सम्मानित कर स्मृति चिह्न भेंट किया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत सिंपी सिंह गुड़िया, निवेदिता ने प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्रुप लीडर नीतू यादव समेत कुमारी नीतू, ज्योति कुमारी, रेखा गुप्ता, अर्चना मौर्य, क्रिस्टीना रिशु सिंह, सोनी सिंह, स्मृति पांडेय माया कुमारी, प्रिया सिंह को मेडल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वही कोविड-19 एवं दहेज प्रथा पर एकांकी प्रस्तुत कर छात्राओं ने अपनी खूब सुर्खियां बटोरी। स्काउट प्रशिक्षण आंनद शर्मा एवं योग प्रशिक्षक कन्हैया रहे। छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के भोजन एवं नास्ता के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर प्रबंधक गोविन्द नरायण सिंह, सुरेंद्र नाथ पांडेय, सुधाकर सिंह, हीरालाल यादव, रवि प्रकाश राव, रीना यादव, मीना गुप्ता, सपना पांडेय, सुनैना गुप्ता, सुमन आदि रहे।