फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया विहिप का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विश्व हिंदू परिषद का 57वां स्थापना दिवस रविवार को नगर के टाउन हाल बापू भवन परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण व मां भारती के चित्र पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार श्रीप्रकाश ने पुष्पार्चन व दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान 51 कार सेवकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते विभाग प्रचारक ने कार्यकर्ताओं का परिषद के गठन एवं इसके उद्देश्यों और प्रभाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने परिषद के सभी आयामों के विषय में भी कार्यकर्ताओं को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. चंद्रशेखर पांडेय ने परिषद की समाज में भूमिका और प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डॉ. जनार्दन राय ने भी उपस्थित जन समूह को संबोधित किया। इस अवसर पर भजन गायक चिंटू सेवक ने प्रभु श्रीराम के भजनों द्वारा उपस्थित जनमसमूह को भाव - विभोर कर दिया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश विहिप के जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे को गोरक्ष प्रांत के प्रांत सहमंत्री बनाए जाने पर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विहिप के जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव ने किया। इस मौके पर अजय, श्यामजी, अर्जुन, संजीव, मनीष, विनोद, राजीव, श्रवण, शुभम , अवनींद्र, भानु, मनोज, रामू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें