फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पीएम आवास के लिए पात्र लाभार्थियों को ढूंढ रहे 32 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा ब्लाॅक के 94 ग्राम पंचायतों में पीएम आवास के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। सर्वेयर के रूप में 32 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

एक कर्मचारी को तीन ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी दी गई है। जिनकी ड्यूटी लगाई गई है उनमें ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, बीओ पीआरडी, एडीओ एजी, एडीओ कोऑपरेटिव, जेई एमआई, ग्राम विकास अधिकारी समाजकल्याण, पशुधन प्रसार अधिकारी, प्राविधिक सहायक कृषि शामिल हैं। सर्वे का काम 28 फरवरी तक पूरा करना है। अन्य कार्य 31 मार्च तक पूर्ण किए जाएंगे। पर्यवेक्षण का कार्य खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत देख रहे हैं। गांवों में एक से दो पात्र लाभार्थी ही मिल रहे हैं। कुछ तो ऐसे लाभार्थी हैं जो आवास के लिए पैसा तो ले लिए हैं लेकिन बनवाए नहीं हैं। एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि सर्वे कार्य शासन की प्राथमिकता में हैं। कार्य पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें