फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कटान रोकने के लिए 7 कटर तैयार, 6 पर चल रहा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। माल्देपुर के सामने गंगा नदी की कटान से बचाव के लिए 7 कटर बनकर तैयार हो गए हैं। 13 कटर बनाए जाने हैं। 6 के लिए कार्य चल रहा है। कार्य के लिए शासन से 15.9 करोड़ की धनराशि जारी की गई थी। इससे बोल्डर से 500 मीटर लंबा कटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एक दशक पूर्व गंगा नदी एनएच-31 से चार किमी दूर बहती थी। कटान के कारण नदी अब मात्र 800 मीटर दूर है। यहां पर गंगा व तमसा का संगम हो गया है। इससे प्रतिवर्ष बाढ़ के समय तेजी से कटान होती है। बाढ़ विभाग ने शासन को निरोधात्मक कार्य कराने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिस पर शासन से मुहर लगाते हुए 15.9 करोड़ जारी किए हैं। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता इं. संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि कटर बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। फरवरी तक 13 कटर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें