फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2874 मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के दो व ग्रामीणों क्षेत्रों के 79 स्वास्थ्य केंद्रों यानी कुल 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर, गले में खरास के मरीज पहंुचे। एसीएमओ डॉक्टर योगेश दास ने बताया कि कुल 2874 मरीजों का इलाज व दवा वितरण किया गया। इसमें से गंभीर रूप से बीमार पाए गए 18 मरीजों को रेफर किया गया।
विज्ञापन

इंदरपुर : न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर-2 पर आयुष चिकित्सक डॉक्टर अजीत कुमार, होमियोपैथिक चिकित्सक डाॅक्टर अरुण कुमार व डॉ. विनय मिश्र ने मरीजों का उपचार किया। जयप्रकाश नगर स्वास्थ्य केंद्र पर 56 मरीज इलाज कराने पहुंचे। डॉक्टर पीपी सिंह ने बताया कि उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। नगरा स्वास्थ्य केंद्र पर 62 मरीजों का उपचार हुआ। दुबहर की नई बस्ती अखार में स्थित न्यू पीएचसी पर 31 मरीजों का इलाज हुआ। बेरूआरबारी स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. आरके श्रीवास्तव एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ संजय यादव ने 42 मरीजों का इलाज किया। इसी तरह से बाकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्राें पर मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें