फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल चुनाव: 270 वोट पाकर अध्यक्ष बने आनंद गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सागरपाली। जूनियर हाईस्कूल में रविवार को फेफना व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। मतदान के बाद वोटों की गिनती की गई। इसमें 270 वोट पाकर आनंद गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी जनार्दन सिंह की देखरेख में मतदान व मतगणना कार्य संपन्न हुआ। जनार्दन सिंह ने बताया कि फेफना व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद गुप्ता निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कुल 270 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। प्रतिद्वंद्वी शिवम् कुमार गुप्ता को 123 और विशाल कुमार वर्मा को 88 मतों से ही संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप कुमार गुप्ता ने 306 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। प्रतिद्वंद्वी अभिमन्यु वर्मा ने 174 मत प्राप्त हुए है। चार प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसमें महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, संगठन मंत्री हरेंद्र प्रसाद यादव, सूचना और प्रचार मंत्री हरिशंकर कन्नौजिया शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्य में कन्हैया लाल सिंह, मथुरा गुप्ता, मुहम्मद खालिद, लखी चंद सराफ, राघवेन्द्र कुमार सिंह, हरिनाथ सिंह, मुकेश कुमार साहू,अशोक कुमार गुप्ता,मनीष सिंह, अभिषेक सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। कुल 822 में से 486 वोटरों ने अपने मतों का प्रयोग किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से मौजूद रही। जावेद, शिवाजी, परमहंस सिंह, शिवदयाल सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें