बलिया। त्योहारों को देखते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम में बुधवार को अलग-अलग स्थान से सोनपापड़ी, रिफाइंड, सोयाबीन का तेल, खोआ और पेड़े के 24 नमूने लिए।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. वेद प्रकाश मिश्र ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम गठित की है। टीम ने जगदीशपुर स्थित दो दुकानों से एक सोनपापड़ी और एक रिफाइंड तेल का नमूना लिया। माल गोदाम रोड स्थित मिठाई की दुकान से खोआ व पेड़ा सहित कुल चार नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। टीम ने दो दुकानदारों को सुधार का नोटिस दिया। सचल खाद्य प्रयोगशाला की टीम ने तहसील रसड़ा में नौ दुकानों की जांच की। 20 नमूने लिए। दो दुकानों को सुधार का नोटिस दिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश, पुरन्दर यादव, अखिलेश कुमार मौर्य, सतीश कुमार सिंह थे।
कफ सिरप के आठ नमूने लिए
कफ सिरप के आठ नमूने लिएबलिया। औषधि निरीक्षक सिधेश्वर शुक्ल ने दो स्थानों से बच्चों के कफ सिरप के आठ नमूने लिये। सिधेश्वर शुक्ल ने बताया कि विगत दिनों कुछ राज्यों में कफ सिरप के सेवन से बच्चों की सेहत पर दुष्प्रभाव की सूचना मिली है। बुधवार को नीलू मेडिकल स्टोर, केजरीवाल हाॅस्पिटल जगदीशपुर से चार एवं जनपदीय ड्रग वेयर हाउस बलिया से चार, कुल सिरप के आठ नमूने लिए गए। औषधि निरीक्षक ने औषधि विक्रेताओं को निर्देशित किया कि कफ सिरप की बिक्री चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही करें। उन्होंने कहा कि खांसी, जुकाम व फीवर होने पर घर में रखी पुरानी दवाओं का सेवन न करें। चिकित्सक से परामर्श के वाद ही दवाओं का सेवन करें।